10 दिवसीय भूकंपरोधी भवन निर्माण प्रशिक्षण संपन्न, राजमिस्त्रियों को मिला प्रमाण पत्र व किट
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
प्रखंड में आयोजित 10 दिवसीय भूकंपरोधी भवन निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन अंतिम दिन अंचल पदाधिकारी अनुपम द्वारा प्रतिभागियों के बीच प्रशिक्षण किट वितरण के साथ किया गया।बताया गया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बिहार सरकार एवं बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में पंचायतों से चयनित 20 राजमिस्त्रियों ने भाग लिया।अंचल पदाधिकारी अनुपम ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के राजमिस्त्रियों को भूकंपरोधी भवन निर्माण की आधुनिक तकनीकों से दक्ष बनाना है, ताकि गांवों में सुरक्षित, मजबूत एवं आपदा-रोधी भवनों का निर्माण सुनिश्चित किया जा सके।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक दोनों प्रकार की जानकारी दी गई। इसमें निर्माण सामग्री के सही चयन, भवन निर्माण के मानकों की मजबूती तथा भूकंपरोधी तकनीकों के उपयोग पर विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया गया।समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र के साथ भवन निर्माण से संबंधित उपकरण भी उपलब्ध कराए गए। साथ ही डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से प्रत्येक प्रतिभागी के बैंक खाते में 7 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भेजे जाने की जानकारी दी गई।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
