June 13, 2026

खेरिया घाट का अंचल पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर होगी कार्रवाई

Read Time:1 Minute, 43 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला प्रखंड अंतर्गत खेरिया गंगा घाट का अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घाटों पर तैनात पुलिसकर्मी, गोताखोर एवं नाव परिचालन व्यवस्था का जायजा लिया गया। हम बता देंगे लगातार नाव परिचालन को लेकर जिला से मॉनिटरिंग की जा रही है।इस दौरान अंचल पदाधिकारी अनुपम ने नावों पर क्षमता से अधिक यात्रियों को नहीं बैठाने को लेकर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।वहीं गंगा कटाव रोकने के लिए चल रहे जियो पैकिंग कार्य का भी निरीक्षण किया गया। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने और तेजी से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया।सुश्री अनुपम ने नाविकों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई नाविक निर्धारित क्षमता से अधिक लोगों को नाव पर बैठाते पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक निगरानी लगातार जारी रहेगी।

Previous post मनिहारी के किसान परिवार के बेटे अमन आयुष्कर ने बढ़ाया कटिहार का मान, भारतीय वन सेवा में हासिल की 27वीं रैंक
Next post जन सुनवाई हेतु जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial