May 12, 2026

मनिहारी के किसान परिवार के बेटे अमन आयुष्कर ने बढ़ाया कटिहार का मान, भारतीय वन सेवा में हासिल की 27वीं रैंक

Read Time:2 Minute, 40 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम मुजवर टाल निवासी किसान परिवार के होनहार पुत्र अमन आयुष्कर ने संघ लोक सेवा आयोग की भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 में देशभर में 27वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 8 मई को जारी परिणाम के बाद परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों में खुशी का माहौल है।अमन आयुष्कर के पिता ओमप्रकाश तिवारी एवं माता सुधा तिवारी ने कठिन आर्थिक परिस्थितियों में अपने बच्चों की परवरिश की। दादा रघुनाथ तिवारी के संस्कारों और परिवार के सहयोग से अमन ने अपनी मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया। उनकी बहन कोमल कुमारी एवं छोटी बहन आस्था तिवारी भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। आस्था तिवारी इंग्लैंड के कैंब्रिज विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में पीजी की पढ़ाई कर रही हैं।अमन की प्रारंभिक शिक्षा झारखंड (साहेबगंज )के सेंट जेवियर्स स्कूल से हुई, जबकि उच्च शिक्षा के लिए वे कोटा, राजस्थान गए। वर्ष 2016 में पश्चिम बंगाल से बीटेक करने के बाद 2017 में गेट परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद 2018 में भारतीय इंजीनियरिंग सेवा में चयनित होकर बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) में कैप्टन पद पर उत्तराखंड के तीथौडागढ़ में पदस्थापित हुए। वहां उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 2021 में उन्हें आर्मी मेडल भी प्रदान किया गया, जिसे लेफ्टिनेंट योगेन्द्र ढीबरी ने प्रदान किया था। वर्तमान में वे कैलाश मानसरोवर क्षेत्र में सेवा दे रहे हैं। इससे पूर्व बिहार भवन निर्माण विभाग में छपरा में भवन निर्माण पदाधिकारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

Previous post कुरसेला थाना अंचल में जनता दरबार आयोजित, एक मामलों का निष्पादन।
Next post खेरिया घाट का अंचल पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर होगी कार्रवाई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial