जन सुनवाई हेतु जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजित
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
बिहार सरकार के निर्देश पर आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित होने वाले जन संवाद कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को कुरसेला थाना एवं अंचल परिसर में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जन संवाद कार्यक्रम में फरियादी, एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। इस दौरान कुल थाना में 11 एवं अंचल में दो फरियादियों ने जमीन विवाद,मारपीट, मद्य निषेध तथा अन्य मामलों से संबंधित शिकायतें पदाधिकारी के समक्ष रखीं। अंचल पदाधिकारी अनुपम,थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने मामलों का अवलोकन करते हुए संबंधित पदाधिकारियों कर्मचारी को त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। वहीं कुछ मामलों को निष्पादन के लिए संबंधित विभाग एवं अधिकारियों के पास भेजा गया। वहीं जन संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका शीघ्र समाधान करना है।
More Stories
फेरी सेवा बहाल करने की मांग को लेकर एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गुड्डू यादव ने अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह को ज्ञापन...
वाहन जांच में शराब के साथ युवक गिरफ्तार, विशेष अभियान में दो वारंटी भी दबोचे गए।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने अपराध एवं अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत...
गंगा संवाद में कटाव, विस्थापन और आजीविका के मुद्दों पर मंथन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी में आयोजित “गंगा संवाद” कार्यक्रम में गंगा किनारे एवं नदी की कोख में बसे लोगों...
पुलिस पर हमला मामले में चार आरोपी गिरफ्तार।।दो महीने पूर्व शराबी को छुड़ाने के दौरान पुलिसकर्मियों से हुई थी मारपीट।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में पुलिस पर हमला एवं झड़प मामले में गुरुवार देर रात पुलिस ने गुप्त...
खेरिया घाट का अंचल पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर होगी कार्रवाई
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड अंतर्गत खेरिया गंगा घाट का अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के...
मनिहारी के किसान परिवार के बेटे अमन आयुष्कर ने बढ़ाया कटिहार का मान, भारतीय वन सेवा में हासिल की 27वीं रैंक
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम मुजवर टाल निवासी किसान परिवार के होनहार पुत्र अमन...
