वाहन जांच में शराब के साथ युवक गिरफ्तार, विशेष अभियान में दो वारंटी भी दबोचे गए।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी पुलिस ने अपराध एवं अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता दिवा गश्ती के दौरान वाहन जांच अभियान में मिली। नीमा से ओलीपुर जाने वाली सड़क पर जांच के दौरान पुलिस के एस आई इमाम हसन ने एक स्कूटी की तलाशी ली, जिसमें रखे झोला एवं डिक्की से 18 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार युवक की पहचान मनोहर कुमार सिंह (24 वर्ष), पिता उपेंद्र सिंह, निवासी उदामारेखा थाना मुफस्सिल जिला कटिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब के साथ स्कूटी को भी जब्त कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।वहीं विशेष समकालीन अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने दो वारंटियों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटियों में नया टोला वार्ड संख्या 2 निवासी अनिल महतो तथा सिंघल टोला वार्ड संख्या 8 निवासी मुन्ना महतो शामिल हैं। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
More Stories
फेरी सेवा बहाल करने की मांग को लेकर एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गुड्डू यादव ने अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह को ज्ञापन...
गंगा संवाद में कटाव, विस्थापन और आजीविका के मुद्दों पर मंथन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी में आयोजित “गंगा संवाद” कार्यक्रम में गंगा किनारे एवं नदी की कोख में बसे लोगों...
पुलिस पर हमला मामले में चार आरोपी गिरफ्तार।।दो महीने पूर्व शराबी को छुड़ाने के दौरान पुलिसकर्मियों से हुई थी मारपीट।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में पुलिस पर हमला एवं झड़प मामले में गुरुवार देर रात पुलिस ने गुप्त...
जन सुनवाई हेतु जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजित
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) बिहार सरकार के निर्देश पर आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर प्रत्येक सोमवार एवं...
खेरिया घाट का अंचल पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर होगी कार्रवाई
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड अंतर्गत खेरिया गंगा घाट का अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के...
मनिहारी के किसान परिवार के बेटे अमन आयुष्कर ने बढ़ाया कटिहार का मान, भारतीय वन सेवा में हासिल की 27वीं रैंक
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम मुजवर टाल निवासी किसान परिवार के होनहार पुत्र अमन...
