सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू कर दी गई। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के निर्देश पर अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।नापी कार्य के लिए अंचल पदाधिकारी सुश्री श्री अनुपम द्वारा नियुक्त राजस्व अधिकारी आरओ उत्तम कुमार के नेतृत्व में अमीन की टीम तथा थाना पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भूमि मापी कार्य शुरू करवाया जा रहा है। प्रशासन ने इस कार्य को चार दिनों के भीतर पूरा करने की समय-सीमा निर्धारित की है।जानकारी के अनुसार वर्ष 2014 में यह कॉलेज भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय से संचालित हो रहा था। बाद में पूर्णिया यूनिवर्सिटी गठन के बाद कॉलेज की आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी, जिसके कारण संस्थान का भविष्य अधर में लटक गया।इधर, कॉलेज परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने से उम्मीद बढ़ गई है। बताया गया कि नापी कार्य पूरा होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जाएगी।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
भूमि सर्वेक्षण एवं बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक संगीता देवी ने की बैठक।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज अपने निजी आवास पर विधानसभा क्षेत्र...
