मनिहारी पुलिस की विशेष छापामारी: 11 गिरफ्तार, 6 वारंटी, आर्म्स एक्ट का आरोपी और 35 लीटर शराब जब्त।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी पुलिस ने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाए गए विशेष छापामारी अभियान में अलग-अलग मामलों में कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। छापामारी के दौरान छह फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें शेख मुर्शिद, पिता स्वर्गीय मंसूर, निवासी क्रांति चौक; सोनू कुमार, रामप्रवेश पासवान, सुभाष पासवान, सचिन पासवान और कंचन कुमार, सभी निवासी गांधी टोला, थाना मनिहारी, जिला कटिहार शामिल हैं। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं मनिहारी थाना कांड संख्या 293/25, दिनांक 21/11/25, धारा 309 BNS एवं 25(1-B)a आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी राजेश यादव, उम्र 31 वर्ष, पिता जवाहिर यादव, निवासी मिर्जापुर को भी गिरफ्तार किया गया। गुप्त सूचना पर हंसवर फोर लाइन के नीचे ग्लैमर बाइक से 35 लीटर देसी शराब ले जा रहे तीन लोगों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में अरुण ऋषि, उम्र 20 वर्ष, पिता इंदल ऋषि, निवासी भेड़ियाही; आनंदी ऋषि, उम्र 28 वर्ष, पिता नरेश ऋषि और बिहारी मंडल, उम्र 30 वर्ष, पिता राम मंडल, दोनों निवासी दोगछी केवला शामिल हैं। बाइक और शराब जब्त कर ली गई। इसके अलावा नया टोला निवासी विकास महतो, उम्र 28 वर्ष, पिता रामजी महतो को शराब के नशे में हंगामा करने पर गिरफ्तार किया गया। विशेष छापामारी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में SI नीरज कुमार निराला, SI आशीष कुमार, SI विजय सिंह, PSI पीयूष नंदन, PSI चंदन कुमार, PSI पुष्पेंद्र कुमार और PSI शब्बीर ने की। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
More Stories
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
