June 13, 2026

एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर

Read Time:2 Minute, 18 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक तेज रफ्तार हाईवा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। ट्रक दुर्घटना में चालक और उपचालक बाल-बाल बच गए।मिली जानकारी के अनुसार, एनएच-31 पर तेज गति से जा रही एक हाईवा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि ट्रक में सवार चालक और उपचालक सुरक्षित बच निकले, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।वहीं दूसरी घटना में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में खगड़िया जिले के निवासी 25 वर्षीय शहबाज खान एवं 24 वर्षीय आबिद हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।दोनों घटनाओं की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। सड़क हादसों के बाद स्थानीय लोगों ने एनएच-31 पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और नियमित निगरानी की मांग की है।

Previous post TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial