मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम को कथित तौर पर एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप लगाकर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। बच्चे की मां मुस्कान ने बताया कि वह बेटे को नियमित टीकाकरण के लिए लाई थीं। नर्स ने पोलियो की दवा पिलाई जो एक्सपायरी थी। विरोध पर नर्स ने दवा छिपा दी। मुस्कान का आरोप है कि पहले भी उल्टी की शिकायत पर गलत इंजेक्शन लगाने की तैयारी हुई थी। पिता आफताब आलम ने बच्चे को नुकसान होने पर अस्पताल प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की। अस्पताल प्रभारी डॉ. बृजेश नंदन ने कहा कि मामला संज्ञान में है। जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में पहले भी लापरवाही के मामले आ चुके हैं। इससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर भरोसा कम हो रहा है।
More Stories
कटिहार कांग्रेस को लगातार ‘ए’ ग्रेड, संगठन की मेहनत को मिली पहचान।
डेस्क( कटिहार) नई दिल्ली में AICC के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठनात्मक सक्रियता और...
बारसोई सालमारी में ईद मिलादुन्नबी की तैयारी पूरी, शांतिपूर्ण जुलूस निकालने की अपील
(डेस्क| बारसोई ) सालमारी में 12 रबीउल अव्वल यानी ईद मिलादुन्नबी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुस्लिम...
बारसोई में पेड़ से फंदे पर लटका मिला 17 वर्षीय नाबालिग का शव, इलाके में सनसनी
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई के पंचायत चौन्दी अंतर्गत बीडी कॉलेज के समीप बारसोई–आबादपुर मुख्य सड़क के किनारे मंगलवार की सुबह...
आंगनबाड़ी केंद्र की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, वार्ड सदस्य ने CO से कार्रवाई की मांग
डेस्क (बारसोई ) बारसोई प्रखंड के भवानीपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-11 के ग्राम पुरिया में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण के...
प्रशासनिक कुशल प्रबंधन से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मनिहारी का श्रावणी मेला, प्रबुद्धजनों ने जताया आभार
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी गंगातट पर आयोजित श्रावणी मेला प्रशासन के कुशल प्रबंधन, बेहतर समन्वय और जनप्रतिनिधियों व कर्मियों...
भाई-बहन के अटूट प्रेम के साथ जिले में मनाया गया रक्षाबंधन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार को रक्षाबंधन का पावन पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बहनों...
