मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की ओर जा रहे शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से शराब लेकर आ रहे थे। पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। जांच के दौरान बाइक सवार दो व्यक्ति सीट के बीच में बोरा लादकर आते दिखे। पुलिस गाड़ी देखते ही दोनों ने बोरा फेंककर भागने का प्रयास किया। पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए खदेड़कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया। दूसरा आरोपी झाड़ी का फायदा उठाकर मोटरसाइकिल समेत फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भोला सिंह, उम्र 30 वर्ष, पिता रामेश्वर सिंह, निवासी शोभनपुर दियारा, थाना एवं जिला साहिबगंज, झारखंड के रूप में हुई है। पकड़े गए व्यक्ति के पास से तीन बोरों में कुल 135 लीटर देसी शराब बरामद की गई। इस मामले में मनिहारी थाना कांड संख्या 234/26, दिनांक 15/06/26, धारा 30(a) Bihar Prohibition & Excise Act के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस फरार दूसरे आरोपी और मोटरसाइकिल की तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
