July 31, 2026

सशक्त स्थाई समिति की हुई बैठक विभिन्न एजेंडा पर लगी मुहर

Read Time:1 Minute, 47 Second

(डेस्क| बारसोई)

बारसोई नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद बिमला देवी की अध्यक्षता में सशक्त स्थाई समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान नगर पंचायत के विकास को लेकर चर्चाएं हुई तथा विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतरने को लेकर सहमति बनी और पारित किया गया। इस संबंध में मुख्य पार्षद विमला देवी ने बताया कि इन योजनाओं में मुख्य रूप से ।1) पूरे नगर पंचायत मे साफ सफाई पर जोर दिया गया। 2) सभी वार्डो मे अत्यावश्यक योजना को कार्यान्वित किया जाएगा ।3) नगर मे चिल्ड्रन पार्क बनाए जाने की स्वीकृति लिए गए। इसके साथ ही 4) सामुदायक शौचालय का निर्माण कार्य,5) नगर पंचायत बारसोई मे तीन स्थानों पर तिरंगा लाइट(फैंसी लाइट ) लगाए जाने की प्रस्ताव लिए गए । वही उन्होंने कहा कि यह तीन लाइटें चमड़ा गौदाम रोड, रजिस्ट्री ऑफिस रोड एवं मस्जिद चौक रोड में लगाए जाएंगे । इस दौरान बैठक में उप मुख्य पार्षद प्रमोद साह, वार्ड पार्षद दीपक चन्द्र दास, मो0 फैजान आलम, वार्ड पार्षद बेबी साह, कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Previous post अनुशासनहीनता के आरोप में लोजपा(रामविलास) के जिला उपाध्यक्ष निष्कासित
Next post काफी हंगामादार रही प्रखंड सूत्रीय बैठक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial