स्वतंत्रता दिवस पर विद्यार्थियों की प्रतिभा को मिला सम्मान।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने नृत्य, भाषण सहित विभिन्न प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, कॉपी और कलम देकर सम्मानित किया। कक्षा पांच की नुशरत प्रवीण ने नृत्य और नाजेरा खातून ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा तीन की अलीशा खातून और मो. इरशाद ने नृत्य में द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रधान शिक्षिका ने बच्चों को नियमित विद्यालय आने और शिक्षा के प्रति गंभीर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को ईमानदारी और लगन से बच्चों को सही दिशा देने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।
More Stories
फलका में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया गरिमामय ध्वजारोहण, एकता और भाईचारे का दिया संदेश
काजु राज (फलका) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को फलका बस्ती स्थित बिस्मिल्लाह मस्जिद के समीप आज़ाद जी के...
एसटी आयोग सदस्य ने योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) एसटी आयोग के सदस्य तल्लू बासकी ने सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय सभागार में अधिकारियों के...
हसनगंज में तीसरी सोमवारी पर भारीडीह शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब।
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के बलुआ पंचायत स्थित ऐतिहासिक भारीडीह शिव मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर...
पैरों से लिखकर किस्मत संवार रही लक्ष्मी से मिले सांसद तारिक अनवर, हरसंभव सरकारी मदद का दिया भरोसा
(डेस्क | हसनगंज) हसनगंज प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय भतोरिया में पढ़ने वाली दोनों हाथों से दिव्यांग 12 वर्षीय छात्रा...
फलका में बड़ा हादसा: कमला नदी में डूबे सात बच्चे, तीन की मौत
(मो0 काजु | फलका) सावन की तीसरी सोमवारी के पावन अवसर पर कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र में एक...
क्षेत्र भ्रमण पर निकले सांसद तारिक अनवर, ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी ।
मै0 सनाउल्लाह (बारसोई) कटिहार सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभिन्न पंचायतों और गांवों...
