April 29, 2026

नहीं रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सदस्य शिवा महतो डुमरी विधानसभा से तीन बार रहे विधायक

Read Time:2 Minute, 24 Second

गिरिडीह जिला अंतर्गत डुमरी विधानसभा से तीन बार विधायक और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सदस्य मौतों का निधन हो गया। 104 वर्षीय शिवा महतो ने डुमरी प्रखंड के घुट वाली स्थित पैतृक आवास में अंतिम सांसे ली वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे लेकिन उनका बेहतर उपचार संभव नहीं हो पा रहा था। मृतक नेता शिबू सोरेन की तरह ही सूदखोरों महाजनों एवं माफिया के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में अग्रणी भूमिका में रहे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सदस्य और झारखंड आंदोलन के जनक बिनोद बिहारी महतो कॉमरेड एके राय जैसे दिग्गज आंदोलनकारियों की कतार में शिवा महतो का नाम लिया जाता है। शिवा महतो डुमरी विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक चुने गए पहली बार 1980 में झारखंड मुक्ति मोर्चा से चुनाव जीते दूसरी बार 1985 में विधायक बने तथा तीसरी बार 1995 में डुमरी सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। सोमवार को जामा की विधायक सीता सोरेन को जब जानकारी मिली तो उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को ट्वीट किया था। स्वास्थ्य मंत्री ने बोकारो डीसी को मामले में संज्ञान लेते हुए शिवा महतो के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था उनके पुत्र कार्तिक महतो ने बताया कि सरकार की ओर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई सिवा मतों के 3 पुत्र और 8 बेटियां है। वही उनके मृत्यु हो जाने से परिजनों में काफी शोक की लहर है तथा राजनेताओं ने भी शोक प्रकट किया है।

Previous post फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर महिलाओं का आपत्तिजनक तस्वीरें करता था शेयर गिरफ्तार
Next post जदयू कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जन्मदिन धूमधाम से मनाया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial