जदयू कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जन्मदिन धूमधाम से मनाया
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 1 मार्च यानी आज अपना 71वा जन्मदिन मना रहे हैं। इसी क्रम में बारसोई नगर पंचायत स्थित जदयू कार्यालय में जेडीयू कार्यकर्ताओं ने केक काटकर नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाया। इस दौरान कटिहार सांसद प्रतिनिधि अमल गोस्वामी ने बताया कि मुख्यमंत्री का जन्म 1 मार्च 1951 में बिहार के बख्तियारपुर में हुआ था। तथा बिहार के राजनीतिक पटल पर लालू राबड़ी राज खत्म करने में प्रमुख भूमिका निभाई। वहीं उन्होंने बिहार में सबसे अधिक दिनों तक मुख्यमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड बनाया है तथा बिहार में सबसे अधिक बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का भी रिकॉर्ड बनाया है। वहीं जदयू नेता मनोज साह ने बताया कि नीतीश कुमार पहली बार अटल बिहारी वाजपेई की सरकार के दौरान केंद्रीय मंत्रिमंडल में आए और अटल सरकार में उन्हें रेल मंत्रालय सहित अहम जिम्मेदारियां दी गई। इसी दौरान उनकी लालकृष्ण आडवाणी और अरुण जेटली से नजदीकी हुई । बिहार में लालू रावरी राज को खत्म करने के लिए भाजपा जदयू गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए किसका चेहरा आगे क्या जाए एक वक्त इस बात पर काफी राय मची । इस तकरार को शांत करने में आडवाणी और जेटली की भूमिका सबसे अहम मानी जाती है। तब नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद के लिए आगे करने का निर्णय लिया गया । और यह फैसला कामयाब साबित हुआ । वही प्रखंड अध्यक्ष तनवीर आलम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लंबी उम्र की कामना की तथा जदयू पार्टी को धरातल पर मजबूती प्रदान करने हेतु नीतीश कुमार से प्रेरणा लेने की बात कही ।
