25 वर्षों से कांवरियों की सेवा में जुटी बोल बम सेवा समिति
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बोल बम सेवा समिति, मनिहारी की ओर से कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन किया गया। बस स्टैंड स्थित समिति कार्यालय में आयोजित शिविर का उद्घाटन स्थानीय विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया। समिति के अध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि समिति पिछले 25 वर्षों से लगातार कांवरियों की सेवा के लिए शिविर संचालित कर रही है। उद्घाटन के बाद शिविर में पहुंचने वाले कांवरियों को भोजन, शरबत एवं खीर प्रसाद के रूप में उपलब्ध कराया जा रहा है। समिति के सदस्यों ने बताया कि कांवरियों की सुविधा और सेवा के लिए शिविर में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। इस अवसर पर, उपमुख्य पार्षद शुभय कुमार,समिति के सचिव दिलवर पासवान, कोषाध्यक्ष उदय गुप्ता, मेला प्रभारी प्रमोद यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय सिंह, डॉ. बिपिन कुमार, सिकंदर मंडल, शेरू, साजिद, बिरेंद्र सिंह, मोहन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
More Stories
कटिहार में 262 वाहनों का चालान, 10 लाख रुपये से अधिक जुर्माना
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का विशेष वाहन जांच अभियान जारी है।...
बारसोई-स्टेशन सड़क का विधायक संगीता देवी ने किया निरीक्षण, जल्द मरम्मत का दिया निर्देश
मो0 सनाउल्लाह| (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई बाजार से रेलवे स्टेशन तक जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को...
फलका में 2.20 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नकदी भी बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के निसुंद्रा बंगाली टोला में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते...
आबादपुर की राजस्व कचहरी खंडहर में तब्दील, जीर्णोद्धार की मांग तेज
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना के समीप स्थित प्राचीन राजस्व कचहरी भवन आज जर्जर होकर खंडहर में...
दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सीसीटीवी लगाने पर जोर।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर में शांति समिति...
हटिया घाट पर गंगा में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी के हटिया घाट पर गंगा नदी में डूबने से आशु चौधरी (24) की मौत हो...
