October 19, 2026

भागवत कथा समिति द्वारा कांवरिया सेवा शिविर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था

Read Time:1 Minute, 19 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

श्रावणी माह में कांवरियों की सेवा एवं सुविधा को लेकर माँ गंगा भागवत कथा समिति, मनिहारी की ओर से कांवरिया सेवा शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सनत कुमार, सीओ चंदन कुमार एवं थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने फीता काटकर किया। शिविर में कांवरिया श्रद्धालुओं के लिए फल, शरबत, नींबू पानी, खीर, हलवा एवं सेव की व्यवस्था की गई है। समिति के अध्यक्ष काजल कुमार मित्रा, उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, सचिव रोजीत गुप्ता, कोषाध्यक्ष मदन सिंह एवं संरक्षक डॉ. ओम प्रकाश पांडेय सहित सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई। समिति ने क्षेत्र एवं बाहर से आने वाले कांवरियों से शिविर का लाभ लेने की अपील की। आयोजकों ने कहा कि कांवरियों की सेवा धार्मिक एवं सामाजिक दायित्व है।

Previous post 25 वर्षों से कांवरियों की सेवा में जुटी बोल बम सेवा समिति
Next post जिले भर में निकला जुलूसे मुहम्मदी, अमन-शांति का दिया पैगाम
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial