August 28, 2026

भाई-बहन के अटूट प्रेम के साथ जिले में मनाया गया रक्षाबंधन

Read Time:57 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

शुक्रवार को रक्षाबंधन का पावन पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख, स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की जीवनभर रक्षा करने का संकल्प लिया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। इस अवसर पर विभिन्न देवालयों व शिवालयों में अहले सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पूजा-अर्चना की गई। वहीं, बाजारों में भी दिनभर रौनक रही। राखी, उपहार और मिठाई की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही।

Previous post रक्षाबंधन पर फलका बाजार में भयंकर जाम, दो घंटे तक थमी रफ्तार… पैदल चलना भी हुआ मुश्किल
Next post प्रशासनिक कुशल प्रबंधन से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मनिहारी का श्रावणी मेला, प्रबुद्धजनों ने जताया आभार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial