October 21, 2026

हारनारोई पंचायत में सहयोग शिविर हुआ आयोजित 368 आवेदन प्राप्त कुछ मामलों का ओन द स्पॉट निपटारा

Read Time:3 Minute, 11 Second

मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)

चार विभागों की कर्मियों की गैरहाजिरी पर उठे सवाल; जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने कार्रवाई की मांग की। पंचायत स्तर पर ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से प्रखंड बारसोई के हारनारोई पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी-अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर पहुंचे। विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 368 आवेदन शिविर में प्राप्त हुए।शिविर में BPRO, RO, BAO, PO, पंचायत सचिव एवं राजस्व कर्मचारी सहित कई पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की ओर से शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। हालांकि, शिक्षा विभाग, मत्स्य विभाग, स्वच्छता विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मियों के अनुपस्थित रहने से सवाल भी खड़े हुए।मंच से संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित शिविर से संबंधित विभागों के कर्मियों का नदारद रहना गंभीर विषय है। उन्होंने अनुपस्थित कर्मियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि शिविर में प्राप्त 368 आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।वहीं मुखिया बेलाल कादरी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में सहयोग शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दें। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से मांग की कि पंचायत से जुड़े कर्मी एवं पदाधिकारी पंचायत में निर्मित बिहार सरकार भवन में नियमित रूप से बैठें और वहीं से जनता के कार्यों का निष्पादन करें। पंचायत स्तर पर ही पदाधिकारियों की उपलब्धता से ग्रामीणों के समय और पैसे की बचत होगी तथा सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ भी आसानी से मिल सकेगा। मौके पर सरपंच हकीमुद्दीन, BLC शहाजन, उपमुखिया हाकिम, वार्ड सदस्य वजीर, जाबिर, असरार, नूर आलम, शंकर दास, रवि कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Previous post बिघौर पंचायत भवन में सहयोग शिविर आयोजित, कई मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा
Next post फलका हाट में लगा सहयोग शिविर, डीएम ने की पंचायत की सराहना
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial