October 22, 2026

फलका हाट में लगा सहयोग शिविर, डीएम ने की पंचायत की सराहना

Read Time:2 Minute, 56 Second

मो0 काजु ( फलका )

सोहथा दक्षिण पंचायत के फलका हाट परिसर में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। शिविर का उद्घाटन कोढ़ा विधायक कविता पासवान, जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं उप विकास आयुक्त नेहा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर पंचायत की मुखिया अनीता गुप्ता ने अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।शिविर में पंचायत के सभी वार्डों से पहुंचे ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र समेत विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन और शिकायतें दर्ज कराईं। विभागवार लगाए गए स्टॉलों पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा आवश्यक जानकारी उपलब्ध करायी। कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन भी किया गया।इस दौरान ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी। अधिकारियों ने पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों और आवेदन प्रक्रिया से अवगत कराया। दिनभर शिविर परिसर में लोगों की आवाजाही बनी रही।मौके पर कटिहार एसडीएम, प्रखंड विकास पदाधिकारी सन्नी सौरभ, अंचल पदाधिकारी सोमी पोद्दार, आपूर्ति पदाधिकारी, थानाध्यक्ष प्रहलाद कुमार यादव, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार, बीपीएम प्रीति कुमारी, जिला परिषद प्रतिनिधि बलराम साह, मुखिया प्रतिनिधि अमित गुप्ता, संजय झा, मुखिया विनोद मिर्धा, राजेश रंजन, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुज कुमार मंडल, शहरी मंडल अध्यक्ष परमानंद शर्मा, पंचायत समिति सदस्य लखनदेव ठाकुर, वार्ड सदस्य अंकित कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Previous post हारनारोई पंचायत में सहयोग शिविर हुआ आयोजित 368 आवेदन प्राप्त कुछ मामलों का ओन द स्पॉट निपटारा
Next post नारायणपुर के पास अनियंत्रित कार मालवाहक टेम्पू से टकराई, चालक घायल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial