September 5, 2026

अपशिष्ट जल शोधन की व्यवस्था नहीं, मनिहारी के कई वार्डों में जलजमाव।

Read Time:1 Minute, 21 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी नगर पंचायत क्षेत्र में घरों से निकलने वाले गंदे पानी के शोधन की समुचित व्यवस्था नहीं होने से कई वार्डों में जलजमाव की गंभीर समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार घरेलू नालियों का पानी खुले नालों और निचले इलाकों में जमा होकर कई जगह झीलनुमा स्थिति पैदा कर देता है। इससे आवागमन प्रभावित होने के साथ आसपास का वातावरण भी दूषित हो रहा है। बरसात में समस्या और बढ़ जाती है तथा वर्षा जल के साथ गंदा पानी बहकर नदी तक पहुंचने की आशंका रहती है। इससे नदी के जल की स्वच्छता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। नगरवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से वैज्ञानिक तरीके से अपशिष्ट जल शोधन की व्यवस्था कराने, नालियों की नियमित सफाई एवं जलनिकासी दुरुस्त करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते स्थायी समाधान नहीं किया गया तो बरसात में समस्या और गंभीर हो सकती है।

Previous post फलका में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी कृष्ण जन्माष्टमी।
Next post निजी खर्च से कच्ची सड़क दुरुस्त, पक्की सड़क का आश्वासन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial