फलका में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी कृष्ण जन्माष्टमी।
मो0 काजु ( फलका )
फलका प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं बाजारों में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने दिनभर उपवास रखकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की तथा देर रात तक भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए।फलका बाजार, फलका हाट, मोरसंडा, सोहथा दक्षिण, सोहथा उत्तर, पोठिया सहित विभिन्न स्थानों पर स्थित मंदिरों में जन्माष्टमी को लेकर विशेष तैयारी की गई थी। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी एवं फूलों से सजाया गया। कई स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा की आकर्षक झांकी भी सजाई गई।रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय मंदिरों में शंख और घंटियों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए और प्रसाद का वितरण किया। महिलाओं एवं बच्चों में जन्माष्टमी को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।आयोजन को लेकर मंदिर समितियों एवं स्थानीय युवाओं की ओर से व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा को लेकर स्थानीय स्तर पर भी विशेष ध्यान रखा गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
More Stories
रोमांचक फाइनल में पाकाटोला चैंपियन, बिघोर को एक रन से हराया
डेस्क (आबादपुर) हरनारोई पंचायत के पाकाटोला मैदान में रविवार, 18 अक्टूबर को खेले गए क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में रोमांचक...
डीएम-एसपी ने गंगा तट पर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, कृत्रिम तालाब में विसर्जन की अपील
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार मनिहारी गंगा तट पहुंचे और दुर्गा...
देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, जेल।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुमारीपुर पंचायत...
भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या, गांव में पसरा मातम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना क्षेत्र की केवाला पंचायत अंतर्गत भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या का मामला...
बारसोई में हथियार दिखाकर लूट, पुलिस ने आरोपी को दबोचा; आईफोन और चाकू बरामद।
मनोरंजन साह (बारसोई) बारसोई थाना क्षेत्र में हथियार का भय दिखाकर लूटपाट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...
31 साल बाद मां से मिला बिछड़ा बेटा, बंगाल में बना था अब्दुल जब्बार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड अंतर्गत कटाकोश निवासी पिंटू कुमार यादव उर्फ अब्दुल जब्बार 31 साल बाद अपनी मां...
