September 14, 2026

बाढ़ का खतरा बढ़ा, विधायक ने राहत-बचाव की तत्काल व्यवस्था की मांग की

Read Time:1 Minute, 27 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

गंगा एवं कोसी नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से मनिहारी और अमदाबाद प्रखंड के कई पंचायतों व गांवों में बाढ़ का खतरा गंभीर हो गया है। मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रशासन को पत्र भेजकर राहत, बचाव और आवश्यक सुविधाओं की तत्काल व्यवस्था की मांग की है। साहेबनगर, चितौरिया और धुरियाही पंचायतों में बड़ी आबादी के प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। विधायक ने प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक भोजनालय, पर्याप्त नाव, शुद्ध पेयजल, पॉलीथिन और बिजली की निर्बाध व्यवस्था कराने की मांग की। अमदाबाद के भवानीपुर, चौकिया और पार दियारा पंचायत पूरी तरह प्रभावित बताए गए हैं, जबकि अन्य पंचायतों में भी पानी तेजी से फैल रहा है। उन्होंने महिलाओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा राहत सामग्री का निष्पक्ष वितरण सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

Previous post बारसोई में सांसद की संसदीय विकास समिति का गठन, 27 सदस्य किए गए शामिल
Next post लालू हत्याकांड में पहली गिरफ्तारी, नामजद आरोपी पप्पू मंडल गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial