November 1, 2026

लालू हत्याकांड में पहली गिरफ्तारी, नामजद आरोपी पप्पू मंडल गिरफ्तार।

Read Time:1 Minute, 27 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

पुलिस कप्तान के निर्देश पर मनिहारी पुलिस ने कमालपुर दियरा में छापेमारी कर लालू हत्याकांड के एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पप्पू मंडल (45), पिता जगत मंडल, निवासी गोविंदपुर मोहनपुर, थाना पीरपैंती, जिला भागलपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।पुलिस के अनुसार, मनिहारी थाना कांड संख्या 415/26 में लालू हत्याकांड को लेकर कुल 12 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। इस मामले में यह पहली गिरफ्तारी है। गिरफ्तारी के लिए मनिहारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कमालपुर दियरा में छापेमारी की। अभियान में पीएसआई पियुष नंदन, कटिहार शाखा के प्रभारी (तकनीकी) समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी कर रही है।

Previous post बाढ़ का खतरा बढ़ा, विधायक ने राहत-बचाव की तत्काल व्यवस्था की मांग की
Next post कोडीन कफ सिरप पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई से ग्रामीणों में खुशी, नशा मुक्ति अभियान की उठी मांग
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial