April 29, 2026

बंगाल के 8 तस्कर कमीज के अंदर छिपा कर ला रहे थे शराब पूर्णिया में हुए गिरफ्तार

Read Time:50 Second

बिहार में शराबबंदी के कड़े कानून के बावजूद शराब की तस्करी जारी है। इसके लिए कई तरह के तरकीब अपनाई जा रही है। पूर्णिया के उत्पाद अधीक्षक दिनबंधु ने कहा कि उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर दालकोला चेक पोस्ट पर बंगाल से आ रही एक बस की जांच की। उस बस में 8 ऐसे शराब तस्कर मिले जो अपने पेट पर टेप से बांधकर शराब ला रहे थे। उन्होंने कहा कि जांच के बाद उनके पास से करीब 63 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। सभी शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।

Previous post पूर्णिया में मां को साथ रखने को लेकर MDM प्रभारी को अपने ही भाई ने पीट-पीटकर मार डाला
Next post हसनगंज में फणीश्वरनाथ रेणु के 101वीं जयंती पर सांसद ने श्रद्धांजलि
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial