आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर बच्चों के बीच फल वितरित, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई
कोमल गुप्ता (कटिहार)
प्रधानमंत्री के 25 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर 27 सितंबर से 27 अक्टूबर तक चलाए जा रहे विशेष कार्यक्रम के तहत वार्ड नंबर 31 स्थित विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान भाजपा कोषाध्यक्ष बुलबुल सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्रों का जायजा लेते हुए बच्चों के बीच फल का वितरण किया तथा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म भी संपन्न कराई।कार्यक्रम के दौरान बुलबुल सिंह ने वार्ड नंबर 31 के तीन आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इनमें सेविका गायत्री यादव, आंगनबाड़ी केंद्र कोड 40, सेविका संगीता वर्मा, आंगनबाड़ी केंद्र कोड 220 तथा सेविका प्रणिता कुमारी, आंगनबाड़ी केंद्र कोड 41 के केंद्र शामिल रहे।निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं, भोजन, पढ़ाई एवं पोषण व्यवस्था की जानकारी ली गई। बच्चों से बातचीत के दौरान बच्चों ने बताया कि उन्हें सातों दिन निर्धारित रूप से भोजन मिलता है और केंद्र पर पढ़ाई भी अच्छी तरह कराई जाती है। इसके साथ ही छह माह के बच्चों के पोषण एवं देखभाल से संबंधित जानकारी ली गई।
More Stories
प्रधानमंत्री आवास योजना में वंचित लाभुकों का नाम जोड़ने की मांग, बघार पंचायत के लोगों ने दिया धरना
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बघार पंचायत के समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों ने मंगलवार को मनिहारी प्रखंड मुख्यालय में एकदिवसीय धरना दिया।...
हेलीकॉप्टर से धन कुबेर आएंगे, लेकिन मैं आपके बीच का जमीनी उम्मीदवार हूं
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में संभावित चुनाव को लेकर समाजसेवी एवं आयकर विधि वेत्ता मिथिलेश कुमार...
कब्रों के ऊपर निर्माण का आरोप, बघार में भड़का ग्रामीणों का आक्रोश, मौके पर पहुंचा प्रशासन
हसन रजा (बारसोई) बलरामपुर पंचायत अंतर्गत बघार में बिहार सरकार के भवन निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने...
मंदिर का ताला तोड़कर वारदात, श्रद्धालुओं में आक्रोश; पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच।
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अब चोरों ने भगवान के...
बुढ़ी माता भगवती की पूजा को लेकर निकली भव्य कलश शोभायात्रा।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड अंतर्गत बलुआ पंचायत के बलुआ गांव स्थित बीच टोला में मंगलवार को बुढ़ी माता भगवती की पूजा-अर्चना...
पीएम आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप, मुखिया ने दी आमरण अनशन की चेतावनी
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बघार पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों की सूची में योग्य लोगों के नाम छूटने...
