April 29, 2026

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के कर्मीयों द्वारा बाल विवाह को रोका

Read Time:1 Minute, 24 Second

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के बैनर तले कटिहार के आजमनगर अंतर्गत में बाल विवाह किए जाने की सुचना पर कर्मीयों को मिला। कर्मीयों ने शनिवार को चाइल्ड लाइन, आजमनगर थाना प्रभारी के सहयोग से उस नाबालिग लड़की की शादी को रूकवाया गया। जानकारी अनुसार संस्था के सदस्यों ने माता-पिता से ग्राम वासियों के सामने शपथ पत्र लिखवा कर लिया गया। जिसमें जब तक हमारी बेटी बालिक नहीं होगी तब तक हमलोग अपनी बेटी की शादी नहीं करेंगे । टीम के सदस्यों ने स्थानीय लोगों से अपील किया कि किसी प्रकार के बाल अत्याचार, बाल शोषण, अथवा अन्य परेशानी होने से चाईल्ड लाइन के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। वहीं उनके द्वारा टोल फ्री नंबर भी सार्वजनिक किया गया 1098, 18001027222 इन नंबरों पर संपर्क कर सहायता प्राप्त करने का अपिल किया।इस अवसर पर मो०शरीफुल, सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Previous post पुतिन की हत्या ही जंग रोकने का एकमात्र रास्ता अमेरिकी सांसद ने कही खतरनाक बात
Next post पुआल गांव में 12 अज्ञात लुटेरों ने दिया डकैती को अंजाम, मामला दर्ज ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial