पुतिन की हत्या ही जंग रोकने का एकमात्र रास्ता अमेरिकी सांसद ने कही खतरनाक बात
अमेरिका के सांसद लिंडसे ग्राहम ने कहा है कि किसी को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या कर देनी चाहिए। फॉक्स न्यूज़ चैनल के एक लाइव कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि ऐसा करने के बाद ही यूक्रेन में रूस की ओर से छेड़ी गई जंग थम सकती है। अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना के रिपब्लिकन सांसद लिंडसे ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतीन को जीनियस कहना एक बड़ी गलती थी । लिंडसे ग्राहम ने कहा रूस में किसी के लिए इस आदमी को बाहर निकालने का एकमात्र तरीका है इसकी हत्या करना, अगर ऐसा किया तो फिर यह देश और दुनिया के लिए एक महान सेवा होगी। केवल रूस के लोग ही यह काम कर सकते हैं ।हालांकि कहना आसान है, करना मुश्किल..। बता दे कि वाइडन प्रशासन ने बृहस्पतिवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कई मंत्रियों सहित उनके कुछ करीबी लोगों पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की है। साथ ही अमेरिका के विदेश विभाग ने 19 रूसी कारोबारियों और उनके परिजनों तथा संबंधियों पर वीजा पाबंदी लगाने की घोषणा की है।
More Stories
बाढ़ के पानी में डूबने से ससुराल आए 16 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत सोवा बंगरी में रविवार सुबह बाढ़ के पानी में डूबने...
ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ फरार हत्यारोपियों के घर चस्पाया इश्तेहार।आत्मसमर्पण न करने पर होगी कुर्की-जब्ती।
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बेलवडांगी पंचायत में पिछले दिनों जमीनी विवाद को लेकर हुई मोहम्मद जियाउल की हत्या...
गरीब चौपाल की सफलता को लेकर मनिहारी में हम कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) आगामी 5 अक्टूबर 2026 को टाउन हॉल, कटिहार में आयोजित होने वाले हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)...
पूर्व भाजपा जिला महामंत्री की माताश्री के श्राद्ध समारोह में पहुंचे एनडीए के नेता, अर्पित की श्रद्धांजलि।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री की माताश्री के निधन के बाद आयोजित श्राद्ध समारोह...
बलरामपुर में विकास योजनाओं का विधायक प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधायक श्रीमती संगीता देवी के प्रतिनिधि सागर साह ने रविवार को क्षेत्र में होने वाली विभिन्न...
शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी भीषण आग, 50 हजार का सामान जलकर राख
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड अंतर्गत जगरनाथपुर पंचायत के मननपुर ऋषि टोला चौक स्थित गांव में देर रात अचानक आग लगने...
