October 18, 2026

कमरोल पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, कई मामलों का ऑन द स्पॉट हुआ निष्पादन

Read Time:1 Minute, 28 Second

मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)

बारसोई प्रखंड अंतर्गत कमरोल पंचायत के पंचायत भवन में मंगलवार को बिहार सरकार की पहल के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं एवं लंबित मामलों का समाधान मौके पर ही करना था। इसी क्रम में कमरोल पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने-अपने आवेदन एवं समस्याओं को लेकर पहुंचे।शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया तथा कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। वहीं, कुछ मामले ऐसे भी रहे, जिनका तत्काल समाधान संभव नहीं हो सका। संबंधित पदाधिकारियों ने ऐसे मामलों का जल्द निपटारा करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर बारसोई के बीपीआरओ, अंचलाधिकारी श्याम सुंदर, बारसोई प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मो० जिन्ना तथा पूर्व उपमुखिया मो० असगर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित कर्मी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Previous post बारसोई में पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण पर्व मनाने का दिया भरोसा
Next post सांसद विकास मद से लाखों की लागत से लगी थी हाई मास्ट लाइट, मरम्मत के अभाव में बनी शोभा की वस्तु
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial