सांसद विकास मद से लाखों की लागत से लगी थी हाई मास्ट लाइट, मरम्मत के अभाव में बनी शोभा की वस्तु
डेस्क (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सांसद कोटा से लाखों रुपये की लागत से लगाई गई हाई मास्ट लाइट पिछले करीब तीन वर्षों से बंद पड़ी है। लाइट के बंद रहने से अस्पताल परिसर में रात के समय अंधेरा छाया रहता है, जिससे इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में हाई मास्ट लाइट लगाए जाने का उद्देश्य रात के समय मरीजों, उनके परिजनों, स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य लोगों को पर्याप्त रोशनी उपलब्ध कराना था। लेकिन लंबे समय से खराब रहने के कारण यह लाइट अब महज शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। रात में अस्पताल पहुंचने वाले लोगों को अंधेरे में आने-जाने में परेशानी होती है। एंबुलेंस कर्मी सचिन यादव, सफाई कर्मी विजय मलिक, तथा मरीजों के सहयोगी अवधेश कुमार, मुन्ना कुमार, शंभू मंडल ने कि स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रात के समय पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था बेहद जरूरी है। खासकर आपात स्थिति में मरीज को लेकर अस्पताल पहुंचने वाले लोगों को अंधेरे के कारण काफी दिक्कत होती है। इसकी खराबी की जानकारी संबंधित विभाग को दी गई है इसे जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
More Stories
कटिहार में 262 वाहनों का चालान, 10 लाख रुपये से अधिक जुर्माना
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का विशेष वाहन जांच अभियान जारी है।...
बारसोई-स्टेशन सड़क का विधायक संगीता देवी ने किया निरीक्षण, जल्द मरम्मत का दिया निर्देश
मो0 सनाउल्लाह| (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई बाजार से रेलवे स्टेशन तक जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को...
फलका में 2.20 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नकदी भी बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के निसुंद्रा बंगाली टोला में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते...
आबादपुर की राजस्व कचहरी खंडहर में तब्दील, जीर्णोद्धार की मांग तेज
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना के समीप स्थित प्राचीन राजस्व कचहरी भवन आज जर्जर होकर खंडहर में...
दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सीसीटीवी लगाने पर जोर।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर में शांति समिति...
हटिया घाट पर गंगा में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी के हटिया घाट पर गंगा नदी में डूबने से आशु चौधरी (24) की मौत हो...
