October 18, 2026

चोरी की बाइक और दो मोबाइल के साथ दो युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Read Time:1 Minute, 10 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी पुलिस ने दिवा गश्ती के दौरान एनएच-131 के उत्तर हंसवर-कालीगंज पक्की सड़क पर वाहन जांच के क्रम में चोरी की एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों की पहचान बोचाही निवासी विनोद सोरेन (20), पिता चतुर सोरेन, तथा मनसाही थाना क्षेत्र के एकोना निवासी अनुशील सोरेन (18), पिता स्वर्गीय अलमा सोरेन, के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मनिहारी थाना कांड संख्या 481/26, दिनांक 8 अक्टूबर 2026 के तहत बीएनएस की धारा 317(2), 317(5) एवं 3(5) में मामला दर्ज किया। इसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कार्रवाई में पीएसआई पुष्पेंद्र कुमार यादव की भूमिका रही।

Previous post यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 4.96 लाख का जुर्माना वसूला।
Next post नाला निर्माण की धीमी रफ्तार से बारसोई की मुख्य सड़क पर लग रहा जाम, राहगीर परेशान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial