October 18, 2026

यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 4.96 लाख का जुर्माना वसूला।

Read Time:1 Minute, 4 Second

रतन कुमार ओझा (कटिहार)

सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जिला परिवहन विभाग ने गुरुवार को बस्तौल चौक और रोशना क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 4.96 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान में नाबालिग वाहन चालकों तथा बिना पंजीकरण चल रहे टोटो और ऑटो की भी जांच की गई। विभाग ने नए वाहनों के पंजीकरण में देरी करने वाले डीलरों पर कार्रवाई की चेतावनी दी। वाहन चालकों से आवश्यक दस्तावेज रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

Previous post मनिहारी-साहिबगंज फेरी सेवा छह माह से बंद, जान जोखिम में डाल गंगा पार कर रहे लोग
Next post चोरी की बाइक और दो मोबाइल के साथ दो युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial