October 19, 2026

नाला निर्माण की धीमी रफ्तार से बारसोई की मुख्य सड़क पर लग रहा जाम, राहगीर परेशान

Read Time:1 Minute, 26 Second

मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)

बारसोई की मुख्य सड़क पर इन दिनों लगातार लग रहे जाम से राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नीमटोला से ब्लॉक तक चल रहे नाला निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार के कारण सड़क पर आवागमन बाधित हो रहा है और आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।जाम के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचने, छात्र-छात्राओं को स्कूल, कॉलेज एवं कोचिंग जाने तथा आम लोगों को अनुमंडल कार्यालय, कोर्ट, प्रखंड एवं अंचल कार्यालय पहुंचने में काफी दिक्कत हो रही है। व्यस्त सड़क होने के कारण जाम में वाहन फंसने से लोगों का समय भी बर्बाद हो रहा है।स्थानीय राहगीरों एवं लोगों ने प्रशासन से नाला निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा निर्माण के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए तत्काल आवश्यक व्यवस्था करने की मांग की है।

Previous post चोरी की बाइक और दो मोबाइल के साथ दो युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Next post पोषण माह के तहत गर्भवती महिला की हुई गोद भराई, बच्चे को कराया अन्नप्राशन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial