इलेक्ट्रिक बसों में होगी पास की सुविधा 10 किमी. के लिए 580 रुपए हर महीने होगा एमएसटी का किराया
कानपुर से संवाददाता अनुज कुमार तिवारी की रिपोर्ट
विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश सरकार ने बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक बसों की सौगात दी थी। प्रयागराज में अब इलेक्ट्रिक और स्मार्ट बसें दिख रही हैं। प्रयागराज के पांच रूटों पर इस समय करीब 25 बसें चल रही हैं, जिसमें हजारों की संख्या में रोज यात्री इससे यात्रा कर रहे हैं।ऐसे यात्रियों की सहूलियत के लिए प्रयागराज सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की ओर से अब मासिक पास की सुविधा दी जा रही है। यानी अब यात्रियों को बस में टिकट लेने की जरूरत नहीं होगी।महीने में एक बार यात्री मासिक पास बनवा सकते हैं। परिवहन विभाग के अफसरों के मुताबिक, 10 किलोमीटर की यात्रा पर यात्री को पास के लिए 580 रुपए जमा करना होगा।इसमें बुजुर्गों और बच्चों को छूट दी जाएगी। बुजुर्गों को यह पास 400 रुपए में तो 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए 320 रुपए का मासिक बनवाना होगा। इसके लिए दूरी के हिसाब से किराया तय किया गया है।पास बनवाने के लिए सिविल लाइंस में काउंटर बनाया जाएगा जहां आवेदन करना होगा।
More Stories
लग्जरी कार में ले जाई जा रही सात खस्सी-बकरी बरामद, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार
मो0 काजु (कुरसेला) कुरसेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक नेक्सन कार...
514 ग्राम स्मैक के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दो मोबाइल भी बरामद
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कटिहार पुलिस और...
पुरिया घाट में नाव दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, शिकारपुर ने जीता खिता
हसन रजा ( आबादपुर ) बारसोई प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत के पुरिया घाट स्थित पुरिया नदी में एक दिवसीय नाव...
कटिहार नगर निगम में मेयर ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की सुनी समस्याएं
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार नगर निगम कार्यालय में सोमवार को मेयर उषा देवी अग्रवाल की ओर से जनता दरबार का...
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में नई नियुक्ति।मोहम्मद इमाम हुसैन बने बिहार प्रदेश के महासचिव
मनोरंजन साहा (बारसोई) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ (बिहार प्रदेश) का विस्तार करते हुए संगठन में एक महत्वपूर्ण...
सरस्वती मंदिर के मुख्यद्वार पर गिरी पीपल की टहनी, 3-4 दिनों से बंद है प्रवेश मार्ग।
सूचना के बावजूद नहीं हुई सफाई, श्रद्धालुओं को मंदिर आने-जाने में हो रही परेशानी. मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र...
