April 15, 2026

नहाय खाय पर छठी मैया का गीत गाकर लोक गायिका देवी ने शहरवासियों को शहर को साफ-सुथरा रखने का दिलाया संकल्प

Read Time:3 Minute, 1 Second

गया से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट

गया नगर निगम के द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के दसवें दिन मंगलवार को वार्ड संख्या 31, 33, 34 और 35 के विभिन्न मुहल्लों में चलाया गया। मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, डिप्टी मेयर अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, स्थानीय पार्षदों ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। वहीं अभियान में सुप्रसिद्ध लोक गायिका देवी भी शामिल रही और विभिन्न जगहों पर अपने गीत संगीत के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।पुलिस लाइन व गया कॉलेज खेल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में रही महिलाओं के आग्रह पर चैती छठ के नहाय हाय के अवसर पर लोक गायिका देवी ने छठी मैया की गीत गाई। जिससे वहां उपस्थित लोग झूम उठे। इस मौके पर देवी ने कहा कि नगर निगम की पहल काफी काबिले तारीफे है। गया में भीषण गर्मी पड़ रही है। लेकिन निगम के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सफाईकर्मी सड़कों पर पैदल चलकर स्वच्छता के प्रति सहयोग मांग रहे हैं। इस पहल से गया शहर को गयाजी में बदला जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव हो सकता है जब यहां के हर एक-एक नागरिक इसमें अपनी सहभागिता निभाएं। डिप्टी मेयर ने कहा कि गया एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल ही नहीं बल्कि एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। जिस कारण यहां के लोगों का भी कर्तव्य है। शहर को साफ सुथरा रखें। ताकि यहां आने वाले तीर्थयात्री एक बेहतर अनुभव लेकर वापस अपने शहर को लौटे। अभी भारत सरकार का स्वच्छता सर्वेक्षण टीम गया शहर का सर्वे कर रही है। जिस वजह से यहां के प्रत्येक नागरिकों से अपील है कि शहर को साफ सुथरा रखने में नगर निगम को सहयोग करें। तमाम जनप्रतिनिधि, कर्मचारी और अधिकारी भीषण गर्मी में भी काम पर लगे हुए हैं जो काबिले तारीफ है। उन्होंने गया के लोगों से अपील की है कि नगर निगम के इस सकारात्मक प्रयास में सहयोग करें। इस मौके पर पार्षद ओम प्रकाश सिंह, नागमणि, मंजर हुसैन, बिपिन कुमार सिन्हा, बादशाह, वसीम नैयर सहित अन्य मौजूद थे।

Previous post रामनवमी शोभायात्रा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक लिए गए कई निर्णय ।
Next post इलेक्ट्रिक बसों में होगी पास की सुविधा 10 किमी. के लिए 580 रुपए हर महीने होगा एमएसटी का किराया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial