बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व के मुख्यमंत्रियों के जैसा बस परिवार के विकास के लिए नहीं बिहार के विकास के लिए जाने जाएंगे- डॉ. चन्दन कुमार यादव
गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट ।
बोधगया में सांस्कृतिक केंद्र का उद्घाटन करने आये बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी का डॉ. चन्दन कुमार यादव के नेतृत्व में पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र दे कर भव्य स्वागत किया गया, मौके पर डॉ चन्दन कुमार यादव ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस विशाल सांस्कृतिक केंद्र का गया ही नहीं पूरा बिहार लाभ लेगा और देश में इसकी एक अलग पहचान बनेगी,बोधगया एक अंतरराष्ट्रीय स्थान है यहाँ सालो भर सैलानियों का आवागमन लगा रहता है इस केंद्र बनने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि मजबूत होगी ।जदयू नेता डॉ चन्दन कुमार यादव ने कहा कि बिहार के कुछ मुख्यमंत्री ऐसे भी रहें जिन्होंने अपने परिवार , सुराल का ही ख़्याल रखा है मगर वर्तमान में बिहार के लोकप्रिय माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार विकास का अलग अयाम लिख रहा है, जिसे आने वाली पीढ़ी गौरवान्वित हो कर देश और दुनियां के सामने रखेगा ।स्वागत समाहरोह में जदयू नेता डॉ. चन्दन कुमार यादव के साथ जदयू नेता आकाश चंद्रवंशी, मोहम्मद जिगरुल्लाह, राजू पाठक, मोहम्मद सबीर अंसारी, चन्दन शेखर, सुमित मिशाल, विनोद कुमार रंजन उर्फ पिंटू यादव, कुन्दन यादव, सागर यादव, धीरेंद्र यादव, संजीव प्रकाश, मोहम्मद राजा खान के अलावा कई जदयू साथी ने बिहार के लोकप्रिय माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी का पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र दे कर स्वागत किया ।
