April 30, 2026

बारसोई थाना के औचक निरीक्षण में पहुंचे पूर्णिया रेंज के आईजी सुरेश प्रसाद चौधरी दिए निर्देश।

Read Time:2 Minute, 42 Second

Reporting By:- मनोरंजन साहा

बुधवार कि शाम बारसोई थाना के औचक निरीक्षण में पहुंचे पूर्णिया रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुरेश प्रसाद चौधरी । इस दौरान थाने के लंबित कांडों, सिरिस्ता संबंधित कागज़ातों, शराबबंदी, रात्रि गस्ती, स्टेशन डायरी, गुंडा पणजी अद्यतन एवं अपराध नियंत्रण को लेकर समीक्षा की गई । उन्होंने निरीक्षण उपरांत कहा कि बारसोई थाने की पुलिस व्यवस्था कुल मिलाकर संतोषजनक है । हालाकी की कई बिंदुओं पर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने शनिवार को आयोजित भूमि विवाद की स्थिति अच्छी बताई, परंतु लंबित कांडों का निष्पादन में पीछे हैं जो आगामी एक से दो महीनों में अच्छी स्थिति में दिखेगी । वहीं रात्रि गस्ती को कारगर बनाने हेतु अच्छी तरह से ड्यूटी करने वाले कर्मियों को प्रोत्साहित करने हेतु अवार्ड देने एवं बुरे कार्य करने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है । उन्होंने कहा कुल मिलाकर पूरे सीमांचल में क्राइम रेट का ग्राफ कम होने की वजह पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए कड़ी मेहनत एवं छोटी-छोटी बातों पर मॉनिटरिंग करना ही मुख्य कारण है। वहीं उन्होंने शराबबंदी पर स्थानीय लोग पत्रकार जनप्रतिनिधि से सहयोग की अपील की और शराब संबंधित कोई भी जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन को देने की बात कही। साथ ही उनकी पहचान गुप्त रखते हुए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया । इस अवसर पर एसडीओ राजेश्वरी पांडेय, एसडीपीओ प्रेमनाथ राम, अंचल निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, एसआई अशोक कुमार दुबे, एएसआई दिनेश कुमार सिंह, एसआई चंदन कुमार, चौकीदार फूलन राय, शंकर राय सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Previous post वाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती में शामिल होने के लिए भाजपा ने निमंत्रण पत्र किया वितरण
Next post कार्यकर्ता ही पार्टी की मूल शक्ति है… डॉ.संतोष मांझी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial