September 22, 2026

वाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती में शामिल होने के लिए भाजपा ने निमंत्रण पत्र किया वितरण

Read Time:1 Minute, 29 Second

भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा ने 23अप्रैल को वाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र का वितरण किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा ने आमंत्रण पत्र वितरित करते हुए कहा कि भाजपा ही देश की एक ऐसी पार्टी है जो राष्ट्र के कार्यों को हमेशा ऊपर रखती है। आजादी की लड़ाई में बहुत लोगों ने देश के लिए बलिदान दिया था लेकिन पिछली सरकारें ने भूला देने का कार्य किया है। अभी भाजपा सरकार ने गुमनाम स्वतंत्रता सेनानी को याद कर रही है।ऐसी ही एक महान स्वतंत्रता सेनानी वाबू कुंवर सिंह थे, जिन्होंने अपने प्राणों की बाजी लगाकर देश की आजादी में प्राणों की आहूति दी। हमलोग ऐसे महान स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी की जयंती में में शामिल होकर उन्हें याद करने की आवश्यकता है। उक्त अवसर पर भाजपा नेता संतोष सिंह, राजेश कुमार चौधरी, राजेश कुमार सिंह, गोपाल यादव, डॉ अनुज कुमार, विजय कुमार, वंदना कुमारी, मौजूद रहे ।

Previous post भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरपुर में मस्जिद पर भगवा झंडा फहराने के विरोध में किया प्रदर्शन ।
Next post बारसोई थाना के औचक निरीक्षण में पहुंचे पूर्णिया रेंज के आईजी सुरेश प्रसाद चौधरी दिए निर्देश।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial