शराब की ललक में लोको पायलट स्टेशन पर ट्रेन को रोक कर गायब नशे में गिरफ्तार।
बिहार के समस्तीपुर जिले के हसनपुर रेलवे स्टेशन पर शराब के नशे में एक लोको पायलट ने एक पैसेंजर ट्रेन को एक घंटे के लिए रोक दिया। ट्रेन, जो आमतौर पर हसनपुर में दो मिनट की रुकती है वहीं 2 मई की शाम को एक घंटे तक खड़ी रही ।यात्रियों के विरोध के बाद ही रेलवे अधिकारियों को पायलट की हरकत के बारे में पता चला । मिडिया रिपोर्ट के अनुसार पैसेंजर ट्रेन नंबर 05278 ने सोमवार को शाम 4:05 बजे समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू की और 5:45 बजे हसनपुर पहुंची। ट्रेन का अंतिम गंतव्य सहरसा है जो आमतौर पर रात 8:30 बजे तक पहुंच जाता है। हसनपुर रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर मनोज कुमार चौधरी ने कहा, ‘जब यात्री रेलवे स्टेशन पर विरोध कर रहे थे, हम ड्राइवर के केबिन में गए। को-पायलट करमवीर यादव उर्फ मुन्ना इंजन रूम से गायब था जो हसनपुर बाजार में नशे की हालत में मिला । उन्होंने आगे बताया कि, ‘हमें सूचना मिली थी कि हसनपुर बाजार में एक व्यक्ति नशे की हालत में हंगामा कर रहा है।जब हम वहां पहुंचे तो हमने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान हसनपुर स्थित ट्रेन के लोको पायलट करमवीर यादव के रूप में हुई। उसके कब्जे से शराब की आधी बोतल भी बरामद की।हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है और वरिष्ठ अधिकारियों को इसके बारे में सूचित किया है।’ घटना के बाद समस्तीपुर जोन के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आलोक अग्रवाल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। बाद में दूसरे लोको पायलट वीसी राजकुमार को चार्ज दिया गया, जो छुट्टी पर थे। लेकिन उसी ट्रेन में यात्रा कर रहे थे और सहरसा जा रहे थे। ट्रेन आखिरकार शाम 6:45 बजे हसनपुर रेलवे स्टेशन से चली ।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
