April 29, 2026

वर्षों से पुराना पशु चिकित्सालय काछत का चट गिरने से बाल बाल बचे पशु चिकित्सा पदाधिकारी

Read Time:1 Minute, 40 Second

हसनगंज- प्रखंड का एकमात्र पशु चिकित्सालय जो कि जगन्नाथपुर पंचायत के मोहम्मदिया गांव में है। जिसका भवन का हालत दयनीय है । केई वर्षों से चिकित्सालय जर्जर भवन में चल रहा है। जर्जर भवन से हादसे की आशंका भी बनी रहती है।लेकिन इस दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही भवन की जर्जर स्थिति को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों सहित विभागीय अधिकारी को कहा गया है। वही पंचायत समिति की बैठक में भवन निर्माण व मरम्मत को लेकर चर्चा किया गया था। इस संबंध में पशु चिकित्सा पदाधिकारी डा० प्रशान्त कुमार प्रवीण ने बताया कि शनिवार को जब वह कार्य कर रहे थे। छत का चट उनके टेबल पर आ गिरा जिससे वह बाल- बाल बच गए। जिससे एक बड़ी घटना हो सकती थी। इस संबंध में विभाग को सूचना दे दी गई है। कार्यरत कर्मचारी भय के साए में कार्य कर रहे है । छत का चट गिरने से हमलोग की परेशानी बढ़ गयी है। इस घटनाक्रम के संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी रितेश कुमार, प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, पूर्ब प्रमुख मनोज कुमार मंडल को सुचना दी गई है । और उनसे आश्वासन मिला है की जल्द से जल्द भवन मरम्मत करवया जाएगा।

Previous post बारसोई के तिन तालाबों का होगा जीर्णोद्धार बनेंगे “अमृत सरोवर”
Next post हसनगंज प्रखंड के मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क पर खिलाड़ियों ने खेल का मैदान ना होने से टायर जलाकर किया प्रदर्शन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial