बारसोई के तिन तालाबों का होगा जीर्णोद्धार बनेंगे “अमृत सरोवर”
सरकार के निर्देशानुसार आजादी के 75वे वर्षगांठ के अवसर पर मनरेगा विभाग के द्वारा बारसोई प्रखंड के 3 तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जाना है। जिसमें शुक्रवार की दोपहर चादंपारा पंचायत में कार्यक्रम पदाधिकारी रमणिकांत सूरज, कनीय अभियंता अनुज कुमार, कनीय अभियंता सदानंद सिंह, पिटिए राजीव सिंह, सहित जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रुप से फीता काटकर शुभारंभ किया । इस संबंध में पीऔ ने बताया कि बारसोई प्रखंड में कुल तीन सरकारी तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जा रहा है जिसमें एक तालाब बलतर, एक चादंपारा तथा एक बसलगाव पंचायत में निर्माण होगा । जिसमें शुक्रवार को दो तालाबों का शुभारंभ किया गया । उन्होंने बताया कि प्रत्येक तालाब 1 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में फैला है । पोखर निर्माण के उपरांत सरोवर के चारों और पेड़ पौधे, सजावट और आकर्षक लुक दिया जाना है इसके लिए विभाग की ओर से निर्देशित अलग-अलग तालाबों की अलग-अलग कार्य योजना के तहत तैयार करवाई गई है।आगे कहा कि अमृत सरोवर का कार्य आगामी 15 अगस्त 2022 तक पूर्ण कर लिए जाने का लक्ष्य रखा गया है। आगे उन्होंने कहा कि सरकारी निर्देश अनुसार 15 अगस्त के दिन अमृत सरोवर परिसर में झंडोत्तोलन किया जाएगा । इस अवसर पर चांदपारा मुखिया दुलाली खातुन, मुखिया प्रतिनिधि मो० नाजीम, वार्ड सदस्य वोलिका देवी, वार्ड सदस्य अंगद राय, विकास मित्र, मनोज राय, सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
अमदाबाद में अग्निशमन विभाग की मॉक ड्रिल, ग्रामीणों को आग से बचाव के उपाय बताए
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अमदाबाद नगर पंचायत एवं दक्षिणी करीमुल्लापुर पंचायत के मेघु टोला सहित विभिन्न वार्डों में रविवार को...
मनिहारी में श्रीमद् भागवत कथा की समीक्षा बैठक, आयोजन को बताया गया ऐतिहासिक
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को मां गंगा श्रीमद् भागवत कथा समिति की...
कुर्सेला थाना का एडीजी सीआईडी पारसनाथ ने किया औचक निरीक्षण, टेक्नोलॉजी सुधार पर दिया जोर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुर्सेला थाना का रविवार को बिहार सीआईडी के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) पारसनाथ ने...
कुरसेला में छात्र लापता मामले पर बवाल: स्कूल घेराव, प्रधानाध्यापिका पर गंभीर आरोप, घंटों तक हंगामा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बल्थी महेशपुर में सातवीं कक्षा के 13 वर्षीय छात्र सागर कुमार...
भीषण सड़क हादसा में स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर में 8 लोग गंभीर रूप से घायल
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-31 पर शुक्रवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। लालमुनी...
पीर पहाड़ ऊर्स मेला को लेकर समीक्षा बैठक, प्रशासन ने दिए आवश्यक निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी में आगामी 14 अप्रैल को आयोजित होने वाले पीर पहाड़ के सालाना ऊर्स मेले की...
