बाबा के दरबार में पहली बार आए हैं और मंदिर भ्रमण मेरे लिए बहुत रोमांचक पल चौमुखी विकास कराएंगे मंदिर परिसर का – डीएम
आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के गोरखपुर पंचायत अंतर्गत बाबा गोरखनाथ मंदिर में आज जिलाधिकारी उदयन मिश्रा ने अपने परिवार के साथ बाबा के दरबार आए एवं विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की साथ ही बाबा से मन्नते मांगी और पुष्प बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पित किए तथा मंदिर को सुंदर बनाने के लिए उसने गूलमोहर का पौधा भी लगाएं ताकि भक्तजनों को छाव मिल सके वही जिलाधिकारी उदयन मिश्रा ने कहा की बाबा के दरबार में पहली बार आए और यह मंदिर भ्रमण मेरे लिए बहुत ही रोमांचक पल है मैं स्वयं अनुभूति वर्णन नहीं कर सकता हूं प्रबंधन बहुत अच्छा है परिसर में सफाई की व्यवस्था भी पर्याप्त है आशा है कि पुण्य परिसर की चार दिवारी चौहुमुखी विकास हेतु कुछ कर सकूं एवं शुभकामनाएं दिए और बाबा के नाम पर जय भोलेनाथ के नारे भी लगाएं ।

मंदिर कमेटी के सचिव पिंटू यादव एवं अक्षय सिंह ने कहा की जिला पदाधिकारी का आगमन हुआ तथा विधि विभाग के द्वारा पूजा अर्चना भी की वही सचिव हरमेन्द कुमार यादव उर्फ पिंटू यादव ने बताया कि जिलाधिकारी से मांग पत्र भी सोंपे गए वही मंदिर कमेटी के सदस्य वह पूर्व मुखिया अक्षय सिंह ने कहा कि की जिला पदाधिकारी का आगमन हुआ और चौमुखी विकास के बारे में चर्चाएं भी की तथा पदाधिकारी को फूल माला एवं वस्त्र से सम्मानित भी किया गया उसने कहा कि आने वाले समय में सरकार की तरफ से जितना हो सके इस मंदिर के विकास के कार्य करूंगा इस मौके पर आजमनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार मिश्रा बारसोई एसडीओ राजेश्वरी पांडे बारसोई डीएसपी प्रेम नाथ राम सालमारी ओपी अध्यक्ष विजय कुमार यादव कार्यक्रम पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार पीटीए राजेश कुमार आजमनगर अंचलाधिकारी संजय कुमार सीआई मोहम्मद शमीम पूर्व मुखिया रामचंद्र शर्मा सनी यादव एवं समस्त मंदिर कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे ।
