April 29, 2026

आजादी का अमृत महोत्सव पर प्रधानमंत्री 13 केन्द्रीय जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद कर 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को 11वीं किस्त का हस्तानान्तरण किया।

Read Time:3 Minute, 44 Second

गया से आशिष कुमार

संग्रहालय सभगार में आजादी के 75वें वर्ष पर आयोजित ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ के अवसर पर भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें प्रधानमंत्री 13 केन्द्रीय जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद किया और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को लगभग 21 हजार करोड़ रूपये की 11वीं किस्त का हस्तानान्तरण किया गया। वैसे लाभुक जो एक साथ इन 13 योजना प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल-जीवन मिशन और अमृत योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत हेल्थ एण्ड वेलनेश सेन्टर, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में से कई योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे है। उनसे जिले के पूर्व मंत्री सह नगर विधायक डॉ० प्रेम कुमार एवं सांसद विजय कुमार द्वारा सीधा संवाद किया गया। इसके पूर्व जिले में आगत अथितियों नगर विधायक डॉक्टर प्रेम कुमार, विधायक बाराचट्टी को जिला पदाधिकारी द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका हार्दिक स्वागत किया गया। इसके पश्चात उप विकास आयुक्त द्वारा जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल प्रदेश के शिमला से ऑनलाइन संवाद किया गया। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे 13 जनकल्याणकारी कार्यक्रमों व योजनाओं के संबंध में जानकारी दी व लोगों से ऑनलाइन संवाद कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजनाओं से लाभान्वित लाभुकों से बात की।उनसे योजनाओं के लाभ लेने के दौरान परेशानी व लाभ लेने पर जीवन में बदलाव के बारे में पूछा। कार्यक्रम बिहार के अन्य जिलों के साथ दूसरे राज्य में भी आयोजित किया गया था। उस कार्यक्रम में गया के सांसद विजय कुमार ने योजनाओं के क्रियान्वयन व लोगों तक पहुंच रहे लाभ को लेकर डीएम डॉ त्यागराजन व अन्य सभी संबंधित पदाधिकारियों के टीम के कार्यों की तारिफ की। साथ ही मौजूद जनप्रतिनिधि को भी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने में उनकी प्रशंसा की।

Previous post पोखर में डुबने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत
Next post सातवें चरण की शिक्षक नियोजन के लिए रिक्तियों की गणना के लिए शिक्षक अभ्यर्थियों ने गया जिला शिक्षा पदाधिकारी को सौपा ज्ञापन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial