May 1, 2026

तेलता पसेंजर ट्रैन बहाल भाया बारसोई के रास्ते राधिकापुर तक चलेगी।

Read Time:3 Minute, 4 Second

कटिहार में रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है । वैश्विक महामारी कोविड – 19 में बन्द हुई कटिहार – तेलता रेल सेवा को एक लंबे समय अन्तराल के बाद आज से पुणः प्रारंभ कर दिया गया है । मंगलवार को कटिहार के साँसद दुलालचंद्र गोस्वामी और कटिहार रेल मंडल के डीआरएम चौधरी विजय कुमार ने राधिकापुर पैसेंजर ट्रेन संख्या 07551/52 भाया बारसोई उद्घाटन समारोह के मौके पर तेलता स्टेशन परिसर से संयुक्त रूप से रेल परिचालन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया । इस मौके पर कटिहार सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी ने कहा कि कटिहार और तेलता के बीच रेल सेवा एक अत्यंत महत्वपूर्ण रेल सेवा है क्योंकि कटिहार जिले का तेलता इलाका सीमावर्ती पश्चिम बंगाल का सरहदी इलाका हैं और यहाँ से पश्चिम बंगाल का दालकोला बाजार काफी निकट हैं । साथ ही इस इलाके के लोगों को कटिहार जिला मुख्यालय आने के लिए ट्रेन आवागमन का एक सबसे सुविधाजनक साधन है । कोरोना संक्रमण की वजह से जब ट्रेन सेवा बंद हो गई थी तो लोगों को आने जाने में काफी परेशानियां उठानी पड़ती थी । साथ ही आवागमन के दौरान लोगों को भाड़े के रूप में पॉकेट पर भी इसका अनावश्यक प्रभाव पड़ता था लेकिन अब एक बार फिर कटिहार और तेलता के बीच रेल मंत्रालय ने गाड़ियों के परिचालन को अपनी स्वीकृति प्रदान की है जिससे लोगों को अनावश्यक परेशानियों से जहां निजात मिलेगी वहीं यात्रियों को बेजा वक्त की बर्बादी से बचत होगी । सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी ने कहा कि जल्द ही राधिकापुर सेक्शन की और गाड़ीयों का परिचालन भी शुरू किया जायेगा । मौके पर जदयू के जिला उपाध्यक्ष मनोज शाह, एमएलसी प्रतिनिधि पिंटू यादव, प्रखंड अध्यक्ष तनवीर आलम, अमल गोस्वामी, बलरामपुर प्रखंड अध्यक्ष कमल चंद्र दास, उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि मामून रशिद, मिलन दुबे, वार्ड पार्षद मेघनाथ मंडल,रंजित यादव, विनोद कुमार मंडल , दिपक पांडेय सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Previous post छात्र छात्राओं ने क्षेत्र में बढ़ते शोषण के खिलाफ रैली निकाल किया प्रदर्शन
Next post निजी विद्यालयों के संचालकों के संग डीपीओ शिक्षा ने की बैठक दिए निर्देश ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial