निजी विद्यालयों के संचालकों के संग डीपीओ शिक्षा ने की बैठक दिए निर्देश ।

बुधवार को बारसोई नगर पंचायत स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी कृष्णानंद सदा के अध्यक्षता में निजी विद्यालयों के संचालकों के संग एक बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया । इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोमताज अहमद ने बताया कि आज के बैठक में अनुमंडल के चारों प्रखंड जिसमें कदवा, आजमनगर, बारसोई, बलरामपुर में स्थित निजी 32 विद्यालयों के संचालक एवं प्राचार्य उपस्थित हुए । जिन्हें सरकार द्वारा निर्धारित नियम के अनुसार स्कूल संचालन करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया । जिनमें आर०टी०ई के तहत सत्र 2022-23 में नामांकन की प्रतिवेदन प्रपत्र 1 की समीक्षा सहित वित्तीय वर्ष 17-18 एवं 18-19 में नामांकित 25% बच्चों से संबंधित नामांकन के प्रतिवेदन समर्पित करना सहित सभी शिक्षण संस्थानों को यू डाइस 2021-22 के तहत नामांकन को लेकर समीक्षा की गई । आगे उन्होंने कहा कि विद्यालयों को निर्धारित समय अनुसार सभी कागजातों को पूरा कर करते हुए संबंधित विभाग को समर्पित करना है । वही डीपीओ में उपस्थित संचालकों को स्पष्ट कहा कि बिहार सरकार द्वारा निर्धारित नियम के विपरीत किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर संभाग प्रभारी अरविंद कुमार, सफीउल्लाह अंसारी, आशुतोष, सरफराज अहमद, अंसार आलम, साहनवाज आलम, इम्तियाज अहमद, सरोज कुमार, सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
मनिहारी में 5 दिन बाद समाप्त हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल, बहाल हुई सफाई व्यवस्था।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर में पिछले पांच दिनों से जारी सफाई कर्मियों की हड़ताल गुरुवार को समाप्त हो...
मनिहारी में रक्तदान शिविर: पांच दर्जन से अधिक लोगों ने किया रक्तदान
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी युवा मंच के आह्वान पर गुरुवार को बाजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में रक्तदान शिविर का...
मनिहारी जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी रेल थाना क्षेत्र में जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार...
कटिहार में रसोइया संघ का धरना-प्रदर्शन, 21 हजार रुपये मानदेय और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी का दर्जा देने की मांग
( बारसोई । मो0 सनाउल्लाह ) बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ के आह्वान पर सोमवार को कटिहार समाहरणालय के समक्ष...
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
