May 2, 2026

उत्क्रमित मध्य विद्यालय बारिओल में एमडीएम नहीं बनने से बच्चों ने किया हंगामा मचाए शोर ।

Read Time:2 Minute, 52 Second

चावल उपलब्ध रहने के बाद भी एमडीएम नहीं बनना स्कूली व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह ।

बारसोई प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एमडीएम नहीं बनने से स्कूली छात्र छात्राओं ने जमकर बवाल काटा और तोड़ फोड़ मचाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक बच्चों के अभिभावक एवं बाहरी लोगों द्वारा उकसाए जाने पर बच्चे उग्र हो गए और स्कूल के टिन से बने बाउंड्री को तोड़फोड़ करने लगे । वही बच्चों ने वायरल वीडियो पर प्रत्येक दिन एमडीएम नहीं बनने का शिकायत तथा शिक्षकों द्वारा मालिश किए जाने की बात कहीं जा रही है । बता दें कि मुख्यालय से दूर होने की वजह से दूरदराज के स्कूलों में प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों द्वारा लगातार मनमानी किए जाते हैं जिसमें एमडीएम नहीं बनना, शिक्षकों के अनुपस्थिति एवं शिक्षा व्यवस्था लचर व्यवस्था प्रमुख हैं। ऐसी जानकारियां अक्सर अखबार अथवा चैनलों के माध्यम से दिखाए जाते हैं । इसके ठीक विपरीत कुछ शिक्षक नेतागण द्वारा ऐसे खबर प्रकाशित करने वाले पत्रकारों पर ही प्रश्नचिन्ह लगाते हैं और उन्हें विद्यालय में प्रवेश नहीं करने दिए जाने का जुगत लगाने में जुटे रहते हैं ताकि उनके द्वारा किए गए गलतीयों को छुपाई जा सके । इस हंगामे की सूचना पर जिला परिषद मो० गुलजार उक्त स्कूल में जाकर बच्चों से हंगामे के संबंध में जानकारी ली और बच्चों से बात कीया ।

बच्चों ने प्रत्येक दिन एमडीएम नहीं बनने एवं शिक्षकों द्वारा मालिश किए जाने की बात बताई जो की शर्मनाक है । एमडीएम संबंधित जानकारी हेतु दूरभाष पर एमडीएम प्रभारी जयजीव मंडल से संपर्क स्थापित करने की कोशिश की गई परंतु किसी कारणवश उनसे संपर्क नहीं हो पाया । प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोमताज अहमद ने इस घटना पर शर्मनाक बताते हुए प्रधानाध्यापक गोपैन चंद्र दास से बात की तथा जांच उपरांत दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात बताई है ।

Previous post अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा, 3 महिलाओं समेत 4 की मौत; 35-40 श्रद्धालुओं के फंसे होने की सुचना
Next post राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर अभाविप बलरामपुर इकाई के कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial