May 1, 2026

हसनगंज में बिजली कटौती को लेकर धरना प्रदर्शन

Read Time:2 Minute, 9 Second

हसनगंज प्रखंड क्षेत्र बिजली कटौती को लेकर प्रखंड मुख्यालय के मैदान में शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया गया। वहीं जिला परिषद शाहिद अख्तर ने बताया कि लगातार कई दिनों से बिजली कटौती हो रही है।पुरे दिन मे एक से दो घंटे बिजली मिलती है।उस पर वोल्टेज नहीं रहता लोग गर्मी से परेशान है। किसान को पटवन मे दिखत आ रही है।साथ ही पावर हाउस मे मेरा नंबर को ब्लैक लिस्ट मे डाल दिया है।नई दुल्हन के तरह बिजली प्रखंड मिला है कब आएगा कब जाएगा इसका पता नहीं। बिजली को बिल हम लोग प्रत्येक महीना देते हैं। सरकार और विभाग लापरवाही बरत रही है। साथी ही बिजली बिभाग हाय हाय,बिजली विभाग मुर्दाबाद, बिजली 24घंटा दो आदि के नारे भी लगे। वहीं बिजली विभाग के कनीय अभियंता रूपेश कुमार ने बताया कि विद्युत उत्पादन में कमी के कारण मांग के अनुसार विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है। दिन के समय में पावर की मांग कम रहती है।इसलिए प्रायः दिन के समय लोड शैडिंग कम होती है, जबकि संध्या एवं रात्रि के समय पावर की मांग काफी बढ़ जाती है। इसलिए इस दौरान मांग के अनुसार आपूर्ति नहीं हो पाने के लोड शैडिंग की जाती है।जितनी पावर मिल रहा होता है।उसी के अनुसार कुछ फीडर को कुछ समय के लिए बंद एवं कुछ को चालु रखा जाता है।एसी स्थिति में सभी फीडर बंद रहती है। साथ ही उपर्युक्त सारी चीजें एस एल डी सी पटना के निर्देश पर किया जाता है।

Previous post Emergency के टीजर हुआ लांच कंगना रनौत के हाव-भाव और आवाज ने सबको हैरान कर दिया
Next post बचपन में पिता गुजर गए, मां ने किसी तरह पढ़ाया, बेटा मीत अनिल शाह मेहनत कर बना CA टॉपर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial