बचपन में पिता गुजर गए, मां ने किसी तरह पढ़ाया, बेटा मीत अनिल शाह मेहनत कर बना CA टॉपर
इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA फाइनल का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में मुंबई के रहने वाले 22 वर्षीय मीत अनिल शाह ने देश भर में टॉप किया है। मीत ने 800 से 642 नंबर हासिल किए। उनके खुशी का ठिकाना नहीं हैं।मीत ने सोचा भी नहीं था कि वे CA में टॉप करेंगे। हां उन्हें ये उम्मीद जरूर थी कि उनकी अच्छी रैंक आएगी, लेकिन उन्होंने देश भर में टॉप कर अपने परिवार का नाम रोशन कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मीत के पिता नहीं हैं। जब उनकी उम्र 2 साल थी तो उनके पिता की मृत्यु हो गई थी. उनकी मां एक गृहिणी हैं। उन्होंने किसी तरह बेटे को पढ़ाया।मीत का कहना है कि 6 माह में तैयारी करना बड़ा मुश्किल था, लेकिन उन्होंने पढ़ाई करनी बंद नहीं की।वो अपनी मेहनत से परीक्षा पास करने में सफल रहे।
बता दें कि मीत CA टॉप करने के बाद भविष्य में कोई CA फर्म या कॉर्पोरेट ज्वाइन करेंगे या किसी संस्थान में एक सलाहकार के रूप में शामिल होंगे। वो अपने इन विकल्पों पर अभी विचार कर रहे हैं।
Source मिडिया रिपोर्ट
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
