पांच दिवसीय चहक गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ ।
मंगलवार को प्रखंड संसाधन केंद्र बारसोई में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के अंतर्गत चहक मॉड्यूल आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन बीईओ मोमताज अहमद, प्रशिक्षक जैन कुमार मंडल, एवं अन्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का उद्देश्य कक्षा एक से पांच में पढ़ने वाले बच्चों के पठन-पाठन में रुचि बनाते हुए बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान प्राप्त करना है। प्रथम चरण के गैर आवासीय प्रशिक्षण 19 जुलाई से 23 जुलाई 2022 तक चलेगा। इसमें बलरामपुर, आजमनगर, बारसोई प्रखंड के प्रत्येक संकुल से वैसे शिक्षक जो कक्षा एक से 5 में विशेष रूप से पढ़ाते हैं को मास्टर प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। तैयार मास्टर प्रशिक्षक संकुल स्तर पर सभी शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। यह आयोजन बिहार शिक्षा परियोजना द्वारा किया जा रहा है। उद्घाटन सत्र में संजय कुमार, सुनीता साहा सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
