भोले की जयघोष संग बाबा अमरनाथ यात्रा को श्रद्धालुओं का जत्था रवाना ।
बारसोई से बाबा भोलेनाथ के 16 सदस्य जत्था बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए जम्मू रवाना हो गया । इसके पूर्व जत्था ने रैलवे स्टेशन स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना की जहां युवा नेता सह निवर्तमान मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, मेघनाथ मंडल सहित अन्य ने सभी श्रद्धालु को माला पहनाकर सम्मानित करते हुए जत्था के सफल यात्रा दर्शन करने की शुभकामनाएं दी। इस दौरान बाबा का जयघोष होता रहा। वही जत्था में शामिल सदस्यो को उनके परिजनों स्थानीय क्षेत्रवासियों ने भोले बाबा के जयकारे के साथ प्लेटफार्म तक ले गए जहां पूरा वातावरण शिवमय हो गया। उसके बाद श्रद्धालु यात्री अपने गंतव्य को रेल से रवाना हो गए । इस दौरान जत्थे को अगुआई कर रहे प्रमोद साह ने बताया कि पहले जत्था अमृतसर पहुंच कर विश्राम करते हुए स्थानीय मंदिर एवं दर्शनीय स्थल का भ्रमण करेंगे तथा वहां से दूसरे ट्रेन के माध्यम से जम्मू रवाना हो जाएंगे जहां रजिस्ट्रेशन के उपरांत अमरनाथ के लिए जत्था आगे को चल पड़ेंगे। उन्होंने बताया कि जत्थे में कुल 16 सदस्य हैं जिनमें मनोज कुमार साह, तपन कुमार साह, सूर्य नारायण पोद्दार, कैलाश कुमार साह, मुकेश कुमार साह, निरंजन प्रसाद साह, लक्ष्मी चौहान, नवल किशोर चौधरी, राहुल कुमार साह, अजीत ठाकुर, शकलू महतो, नकुल कुमार मंडल, दिनेश कुमार यादव, धर्मवीर शर्मा , शंकर राजभर शामिल हैं।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
