April 29, 2026

ठनका गिरने से 46 वर्षीय किसान की मौत ।

Read Time:1 Minute, 35 Second

बारसोई प्रखंड अंतर्गत कदमगाछी पंचायत में गुरुवार की दोपहर खेत में काम कर रहे एक किसान पर ठनका गिरने से वो मूरछीत हो गई । जिसे आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु अनुमंडल अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । इस संबंध में पूर्व मुख्य मोहम्मद हबीब ने बताया कि दोपहर करीब 4:30 बजे के आसपास जोरदार ठनका के साथ बारिश हो रही थी जिस दौरान किसान अपने खेत पर काम कर रहे थे और इसी दौरान यह घटना घटी। वहीं उन्होंने इसकी सूचना दूरभाष पर अंचलाधिकारी अमर कुमार राय को दी। घटना की सूचना मिलते ही सीओ अमर कुमार राय एवं आरओ रानू कुमार अनुमंडल अस्पताल पहुंचे जहां मृतक के परिजनों से मिले तथा घटना संबंध में विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के नियमानुसार मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि देने का प्रवधान है। मृतक की पहचान नरेश शर्मा 46 पिता डोमा शर्मा ग्राम आलेपुर के रूप में हुई है जिसे पोस्टमार्टम हेतु कटिहार भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

Previous post भोले की जयघोष संग बाबा अमरनाथ यात्रा को श्रद्धालुओं का जत्था रवाना ।
Next post कोविड-19 वैक्सिनेशन को लेकर चला महाअभीयान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial